वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पुलिस सूत्रों के अनुसार खबर ट्रक प्रतिबंधित पटाखा लेकर चंपाहाटी से असम जा रहा था। ट्रक में मूल रूप से चॉकलेट बम के 45 कार्टन थे।
कोलकाता। कालीपूजा और दिवाली बस एक हफ्ते दूर हैं। रोशनी के इस त्योहार से पहले एक बार फिर शहर से भारी मात्रा में अवैध पटाखा बरामद हुआ है। ट्रकों में पटाखों से भरी पेटियां ले जाई जा रही थीं। अचानक तलाशी लेने पर उस ट्रक से 4 टन पटाखा बरामद हुआ। घटना में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पटाखा की पेटियां कहां और क्यों ले जाई जा रही थीं। सोमवार दोपहर को इतनी भारी मात्रा में पटाखा जब्त किया गया।
बताया जा रहा है कि ट्रक लेक टाउन के वीआईपी रोड से गुजर रहा था। पुलिस ने बताया कि यह ट्रक असम जा रहा था। उस वक्त लेकटाउन वीआईपी रोड पर नाका चेकिंग चल रही थी। पुलिस ने ट्रक को रो कर जांच की तो भीतर सफ़ेद कागज़ में लिपटे बक्से रखे थे। बक्सों को खोलते ही पटाखों का जखीरा निकला। पुलिस सूत्रों के अनुसार खबर ट्रक प्रतिबंधित पटाखा लेकर चंपाहाटी से असम जा रहा था। ट्रक में मूल रूप से चॉकलेट बम के 45 कार्टन थे। गिरफ्तार किए गए तीन लोग इब्राहिम खलील उर्फ बबलू, दिलदार हुसैन और नूरान मोल्ला हैं। इनमें एक ट्रक मालिक, एक ड्राइवर और दूसरा चंपाहाटी स्थित उस दुकान का मालिक है, जहां से पटाखा लिया गया था।
250 किलो पटाखे जब्त
कालीपूजा और दीवाली के पहले कोलकाता पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान एक ऑटो से करीबन 250 किलो ग्राम के पटाखे जब्त किए है। इस मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को धर दबोचा है। पकड़े गए अभियुक्त का नाम शिबू मंडल (60) है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम ईएम बाईपास पर हिलैंड पार्क में वाहन चेकिंग के दौरान एक ऑटो को प्रतिबंधित आतिशबाजी के आठ (08) बक्से ले जाते हुए पकड़ा गया। ऑटो में विभिन्न तरह के पटाखे बरामद किये गए है। अभियुक्त मुकुंदपुर का रहनेवाला बताया जा रहा है जो चंपाहाटी से अवेध पटाखे लेकर जा रहा था। सर्वे पार्क थाना में सब इंस्पेक्टर जीत बहादुर मुखिया ने मामला दर्ज करवाया। अभियुक्त पर आईपीसी की धारा 9बी (1) (बी) आईई एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आपको बता दे कि ग्रीन पटाखों को छोड़कर किसी भी प्रकार के पटाखों को फोडऩे की अनुमति नहीं दी गई। ऐसे में पुलिस की तरफ से ऐसे अवेध तरीके के पटाखें की रोक लगाई गई है।